फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर कई गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा स्थित गन्ना सहकारी समिति गोदाम पर खाद न मिलने से गुस्साए कई गांवों के किसानों ने हंगामा कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चंदायन, बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली, खपराना, रहतन, शाहजहांपुर, शाहपुर बाणगंगा, खपराना आदि गांवों के सैकड़ों किसान मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा-बुग्गी लेकर खाद लेने बरनावा गोदाम पहुंचे। काफी देर बाद वहां गोदाम इंचार्ज गन्ना पर्यवेक्षक नीशू कुमार पहुंचे और किसानों की पास बुक लेकर कुछ देर बाद गन्ना सर्वे में जाने तथा जल्दी वापस आने की जानकारी देकर चले गए। किसान भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे। लेकिन छह-सात घंटे बाद भी पर्यवेक्षक के नहीं आने पर किसान भड़क गए।
विज्ञापन

किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया तथा प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका आरोप था कि गोदाम प्रभारी खाद वितरण में मनमानी करते हैं। खाद वितरण का दिन नियत होने के बाद भी पर्यवेक्षक टरका कर चला गया है। इस दौरान धर्मपाल, चरण सिंह, चंद्रभान, योगेश, जसवंत, सुनील, हरिया, ओम सिंह, बालेश्वर, विनोद, रविंद्र, मामचंद आदि रहे। वहीं गोदाम इंचार्ज नीशू कुमार का कहना था कि समिति सचिव के निर्देश पर गन्ना सर्वे में जाने के कारण खाद वितरण नहीं हो पाया। जल्द किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें