सेना भर्ती - ट्रेनों में चलाया संघन चेकिंग अभियान
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रही सेना भर्ती के तहत के फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे व जीआरपी पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन मेें संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जेवी डिग्री कॉलेज में 28 मई से सेना भर्ती चल रही है। यह सेना भर्ती 12 जून तक चलेगी, लेकिन मंगलवार को फिजिकल टेस्ट का अंतिम दिन था। इस भर्ती प्रक्रिया में सात जनपदों के 78 हजार के लगभग अभ्यर्थी पंजीकरण हैं। अब तक मुरादाबाद, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ के अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा की प्रक्रिया हो चुकी है, मंगलवार को अंतिम दिन बागपत (बड़ौत तहसील) के अभ्यर्थी शामिल रहे।
अंतिम दिन सेना भर्ती मेें कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा रेलवे पुलिस व जीआरपी ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 51911, 74021, 45476, 45475 सहित दर्जनों ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में कोई घटना न हो, इसके लिए शामली, मेरठ, सहारनपुर, देवबंद, मेरठ सिटी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर से फोर्स मंगाया गया है। चेकिंग अभियान चलाने वालों में सीओ ट्रैफिक गाजियाबाद महिपाल सिंह, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश आर्य, दरोगा श्रीओम गौतम शामिल रहे।