बागपत। वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा के विधान परिषद के मेरठ-सहारनपुर निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक प्रत्याशी रामपाल सिंह जांगड़ा का शिक्षकों ने स्वागत किया। 2020 में होने वाले एमएलसी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा कि एमएलसी उमेश द्विवेदी लखनु, एमएलसी संजय मिश्रा बरेली का निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने रामपाल जांगड़ा को प्रत्याशी घोषित करने पर आभार जताया। क्योंकि वह भी वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक है। उन्हें शिक्षकों की पीड़ा का अनुभव है। जिला महासचिव अशोक बंधु ने कहा कि सभी वित्त विहीन शिक्षक उनके साथ चलेंगे। इसमें अरुण त्यागी, कंवर पाल यादव, सत्यप्रकाश, संजीव शर्मा, अनिल जैन, अजय कौशिक, अनुज धामा, संदीप जैन ने विचार व्यक्त किए।