फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो वाहन टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रविवार को सुबह के समय मिनी बस की अज्ञात वाहन टक्कर हो गई। इससे मिनी बस चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर सभी घायलों को पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करनाल जनपद के ग्राम जोहड़ माजरा निवासी एक ही परिवार के करीब 12 लोग मिनी बस में सवार होकर रविवार को सुबह करीब चार मथुरा जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा ओवरब्रिज के समीप पहुंचे। तभी मिनी बस की रफ्तार तेज होने के कारण आगे जा रहे अज्ञात वाहन से तेज टक्कर हो गयी। इससे मिनी बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक ही परिवार के चालक राजपाल, महक सिंह, जितेंद्र, दीपक, मनोज, अनिल, देशराज, विकास, महिला राजवती, कमलेश को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। दूसरी तरफ हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें