फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव जयंती पर खेकड़ा में सुंदर कांड का पाठ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर मे जैन कालेज मार्ग स्थित धर्मार्थ पंचायती गोशाला के प्रांगण में स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर में शनिदेव जयंती को लेकर शनिवार से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। शनिवार को प्रथम दिन भक्त महिलाओं ने भगवान शनिदेव को समर्पित भक्ति भजनों की प्रस्तुति की। रविवार को दूसरे दिन सुंदर कांड के पाठ का शुभारंभ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बीच पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कराया। इसमें पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान शनिदेव की महिमा का गुुणगान किया। सुंदर कांड पाठ में मौजूद भक्तों ने भगवान शनिदेव की जयजयकार कर झूमते रहे। भक्तों ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। सोमवार को भगवान शनिदेव की जयंती पर हवन यज्ञ भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें