बड़ौत (बागपत)। जेवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को मेरठ व बागपत जनपद के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। रविवार की शाम से ही इन जनपदों के अभ्यर्थियों ने भर्ती स्थल के पास ही डेरा जमा लिया। बहुत से अभ्यर्थी तो दीवारों, छतों व पेड़ों पर चढ़कर दौड़ प्रक्रिया को देख रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
मुरादाबाद, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों के बाद अब सोमवार को मेरठ व बागपत के अभ्यर्थी सेना भर्ती में शामिल होंगे। कुल 8296 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया है। शुक्रवार की शाम व शनिवार की दोपहर से ही इन जनपदों के अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात गुजारने के लिए अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन, पार्कों व फुटपाथ सहित भर्ती स्थल के आसपास ही डेरा डाल लिया था। रविवार की सुबह मेरठ जनपद के अभ्यर्थियों की दौड़ प्रक्रिया मकानों की छतों, दीवारों पर चढ़कर व पेड़ों पर चढ़कर देखी।