आज मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी होंगे शामिल
बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। शुक्रवार की शाम से ही मुजफ्फरनगर जनपद के अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन, फुटपाथ और पार्कों में डेरा डाल लिया। पूरी रात अभ्यर्थियों ने तमाम परेशानियों के बीच रात गुजारी।
मुरादाबाद, शामली, सहारनपुर और बिजनौर के बाद अब मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। मुजफ्फरनगर जनपद के 10523 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया है। शुक्रवार शाम से ही मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात गुजारने के लिए अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन, पार्को व फुटपाथ पर डेरा डाल लिया था। बहुत से अभ्यर्थियों ने नगर में विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए शिविरों में शरण ली।