फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 डिग्री, बिजली कट ने छुड़ा दिए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 43 डिग्री, बिजली कट ने छुड़ा दिए पसीने
विज्ञापन

बागपत। मौसम के मिजाज ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के समय लू चली। गर्म हवाएं चलने से लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया। बिजली कईं बार गुल हुई, जिससे लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बिजली चमरावल रोड पर बिजली लाइन का तार टूट जाने के कारण बिजली चली गई। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। इसके बाद रात दो बजे भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ बागपत और सोनीपत मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। गर्मी के कारण बाजार में शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है।
--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें