फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत के विकास का आईएनए में सब लेफ्टिनेंट पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड निवासी विकास कुमार के इंडियन नेवल एकेडमी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर परिजनों ने खुशी जताई। उसकी पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए माता-पिता लोनावाला महाराष्ट्र पहुंचे।
विज्ञापन

विकास कुमार पुत्र चमन लाल निवासी बिनौली रोड बड़ौत ने एनडीए परीक्षा 2014-15 पास की । 25 मई को लोनावाला महाराष्ट्र में पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता भी पहुंचे और उसे आशीर्वाद दिया। विकास ने इंटर के बाद बीटेक कर एनडीए की परीक्षा पास की। विकास के बड़े भाई आकाश टीकरी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनके पिता भी खपराना में प्रवक्ता हैं। मां गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें