बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई 12वीं में जनपद टॉप करने वाले मेधावी छात्रा खुशी सिंगल को नगरपालिका परिषद के चेयरमैन व स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने किया। चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र मेें लड़कों से कम नहीं है। खेलकूद का क्षेत्र हो या फिर पढ़ाई का। हर जगह बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। इस दौरान प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया कि सीबीएसई 12वीं मेें स्कूल की मेधावी छात्रा खुशी सिंगल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया था। मेधावी छात्रा को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।