बड़ौत (बागपत)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद में स्थित गांधी पार्क में तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं कराई।
संस्थान के जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद जैन की अध्यक्षता और रविंद्र राठी के संचालन में शिविर शुरू हुआ। प्रमिला शर्मा व सुदेश ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद आनंद पाल राणा ने सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं कराईं। रविंद्र राठी ने आसन कराए। अरविंद शर्मा ने वीर आसन तथा योग मुद्रा का अभ्यास कराया। वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने गहरे लंबे श्वास व अनुलोम-विलोम कराया। आलोक जैन द्वारा अग्नि सार तथा कपाल भाति कराया । सुनील शास्त्री ने ओम ध्वनि का जाप कराया। राजेंद्र प्रसाद जैन ने तनाव व अवसाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में राम कुमार सरोहा ने प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया। शिविर में सैकड़ों साधकों ने भाग लिया। इसमें सेवाराम, राम कुमार, जयवीर सिंह, संदीप जैन, रमन, अनिल कुमार वर्मा, हरिओम, डॉ. संजय जैन, ओमप्रकाश, संगीता, ललित, कविता, अनिता, लता शर्मा नोनी शर्मा आदि का सहयोग रहा।