बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद मेें बुधवार को समारोह में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट मेें यूपी टॉप करने वाली तनु तोमर के श्रीराम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को चेयरमैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और यूपी टॉपर छात्रा को दिल्ली के कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा ने किया। उन्होंने कहा कि तनु तोमर ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट मेें इंटरमीडिएट मेें यूपी टॉप कर जनपद बागपत का नाम बढ़ाया है। उन्होंने आठ मई को कॉलेज पहुंचकर तनु तोमर को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया । बुधवार को उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय श्रीराम इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर को दिया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही तुन तोमर को दिल्ली मेें स्थित टारगेट नामक कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाया। इस पर तनु के परिजनों ने चेयरमैन का आभार जताया।