फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग से जुड़े ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत- कोताना मार्ग की जर्जर हालत को लेकर मंगलवार को इस मार्ग से जुड़े गांव के ग्रामीणों ने पूर्वी यमन नहर के नजदीक एकत्र होकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण इस मार्ग को अवरुद्ध कर आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजसेवी विजय तोमर के नेतृत्व मेें काफी संख्या में इस मार्ग से जुड़े जौनमाना, ढ़िकाना, बोहला, लुहारी, बड़ौत के ग्रामीण पूर्वी यमन नहर पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। विजय तोमर ने बताया कि पिछले एक साल से यह मार्ग बुरी तरह से टूटा पड़ा है, जिसमें गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आलम यह है कि जब इस मार्ग से कोई वाहन गुजरता है तो उससे उठने वाली धूल मार्ग के पास बने मकानों में घुस जाती है। इससे टीवी व सांस से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे लोगों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण इस मार्ग को अवरुद्ध कर आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में बबलू, जाकिर, शौकीन, अनिल, अशोक, सोहनवीर, सौरभ, धीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें