फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से जीत कर लौटी हॉकी टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब, भागोट की टीम ने मेरठ में खेले हॉकी के मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। गांव पहुंचने पर हॉकी संघ और क्लब के सदस्यों ने विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

टीम के हॉकी के कोच कृपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में रविवार को अंडर -14 की हॉकी का एक फ्रैंडली मैच हुआ। इसमें मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब, भागोट की टीम का सिवाया की टीम के साथ मैत्रीय मैच हुआ। इसमें मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब, भागोट की टीम ने 4-1 गोल से सिवाया की टीम को हराया। इसमें सोनू, ऋषभ और शाहिल ने पहले हाफ एक-एक गोल किए। जबकि दूसरे हाफ में सिवाया की टीम ने एक गोल किया। इसके तुरंत बाद प्रशांत ने चौथ गोल कर मैच में जीत दर्ज की। टीम के गांव लौटने पर सभी खिलाड़ियों को हॉकी देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने कहा कि हॉकी के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कोच कृपाल सिंह निरंतर अभ्यास कराकर प्रतिभा को निखार रहे हैं। इसमें चौधरी तेजपाल सिंह, प्रधान जग्गन, अजब सिंह, ऋषि कुमार, कपिल, कलवा, चौधरी ईश्वर सिंह, हैराबाद से आए हॉकी कोच प्रबल प्रताप सिंह, महाराम, विजयपाल सिंह, धन्नू चौधरी, ज्ञानी, दिनेश, लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें