फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसायटी की टीम ने गुरुग्राम की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

दो दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने गुरुग्राम की टीम को सात अंक से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही दो दिवसीय डे नाइट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी एवं गुरुग्राम की टीम फाइनल में पहुंची। रविवार की देर रात्रि करीब एक बजे दोनों टीमों की खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कडे़ मुकाबले में दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने प्रदर्शन कर गुरुग्राम की टीम को सात अंक से हराकर चैंपियनशिप जीती। दिल्ली पुलिस की विजेता महिला टीम का आयोजकों और ग्राम प्रधान के पति रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह ने उत्साहवर्धन कर 11 हजार रुपये व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहने वाली गुरुग्राम की टीम की खिलाड़ियों को भी सम्मान के रूप में 7100 रुपये और शील्ड और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम बसी की टीम को 5100 रुपये, शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कबड्डी कोच पवन कुमार, किरण सिंह उस्ताद, महक सिंह उस्ताद, तेजबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें