फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ने से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। वहीं नहरों में पानी न होने से आ रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर नहरों और माइनरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में दिए ज्ञापन में डीएम को बताया कि गन्ना विभाग द्वारा किसान से खसरा एवं खतौनी ली गई । सभी किसानों ने अपना रिकार्ड गन्ना विभाग को उपलब्ध करा दिया , लेकिन इस वर्ष में फिर से किसानों से खसरा खतौनी की दोबारा से मांग की जा रही है, जबकि गन्ना विभाग के पास सभी रिकार्ड उपलब्ध है। डीएम से मांग की कि किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। बागपत के किसानों के लिए माइनर और नहरों में पानी न होना भी समस्या बना हुआ है। इस समस्या गन्ने ओर चारे की पलेवा के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही है। फसलों की बुआई भी सही समय से नहीं हो रही है। उन्होंने से हस्तक्षेप कर नहरों और माइनरों में पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य सभी समस्याओं की जल्द हल कराने की मांग की। उन्होंने शीघ्र समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें शिवानंद, वीर सिंह, ओमवीर, सुभाष सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें