फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मुरादाबाद के अभ्यर्थी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत / बड़ौत। बड़ौत में सेना की भर्ती मंगलवार की सुबह दो बजे से आरंभ हो जाएगा। पहले दिन मुरादाबाद के 8532 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। सेना के जवानों एवं पुलिस ने नगर मेें डेरा डाल लिया है। डीएम पवन कुमार एवं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सेना के अधिकारियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने भर्ती को शांति पूर्वक कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। अफसरों ने ब्रीफिंग कर व्यवस्था चाक चौबंद करने के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में 28 मई से 12 जून तक सेना की भर्ती होगी। इसकी पुलिस प्रशासन से सभी तैयारी पूरी कर ली है। डीएम पवन कुमार ने बताया कि भर्ती में सात जनपदों के 78000 के लगभग अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस भर्ती को सकुशल एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मजिस्ट्रेटों को भर्ती स्थल, मुख्य मार्गों पर कानून एवं शांति व्यवस्था एवं मौके पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगाया गया है। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को यह भी निर्देश दिए है कि समस्त मजिस्ट्रेट अपनी सीमा क्षेत्र में भ्रमण सील रहकर सघन निगरानी रखकर शांति व्यवस्था बनाए रखे। यदि किसी स्तर पर विलंब या शिथिलता संज्ञान में आती है तो संबंधित मजिस्ट्रेट उसका जिम्मेदार होगा।
उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने अधीनस्थ संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। साफा-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिदिन 100 से 150 कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाए। बिजली विभाग को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि एक विशेष टीम बनाकर रोस्टर अनुसार संबंधित अधिकारी कर्मचारी की सेना भर्ती स्थल पर ड्यूटी लगाई जाए और भर्ती स्थल पर 24 घंटे बिजली रहनी चाहिए। विद्युत अधिकारी को अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बिजलीघर में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भर्ती मंगलवार की सुबह दो बजे से शुरू हो जाएगी। पहले दिन मुरादाबाद के 8532 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बिजरौल रोड से अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर प्रवेश करेंगे। भर्ती के समय बिजरौल रोड पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बैरिकैडिंग कर दी गई है। इस अवसर पर आर्मी कर्नल कुलदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह, एसडीएम गुलशन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा सहित आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों पर बढ़ाई सुरक्षा
बागपत। बड़ौत में भर्ती स्थल पर पुलिस अफसरों ने ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने कहा सेना भर्ती में 78000 हजार के लगभग दूसरे जनपदों से अभ्यर्थी आएंगे। भर्ती स्थल के अलावा रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे व परिवहन की व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। अभ्यर्थी छत पर चढ़ने के लिए मजबूर नहीं होने चाहिए। छत पर बैठकर अभ्यर्थी नहीं आए। जिससे व्यवस्था बिगड़ने की संभावनाएं रहती है।

एक बार में दौड़ेंगे 250 अभ्यर्थी
बागपत। आर्मी कर्नल कुलदीप ने बताया कि जेवी कॉलेज के मैदान में एक बार में 250 से अधिक अभ्यर्थी दौड़ेंगे। रेसिंग ट्रैक पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। प्रत्येक 20 कदम की दूरी पर सेना के जवान मुस्तैद रहेंगे।

पीने के पानी की रहेगी व्यवस्था
बागपत। सेना भर्ती रैली के लिए स्वच्छ पेयजल के 10 टैंकर एवं 23 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गई है। सफाई कर्मी तथा पर्यवेक्षक अधिकारी सहित अन्य जनपदों से व्यवस्था की गई है। जिससे कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके।

रूट चार्ट के अनुसार रहेंगे वाहनों की व्यवस्था
बागपत। डीएम ने परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस-जिस तारीख में जिस जनपद के अभ्यर्थियों की भर्ती है, रूट चार्ट के अनुसार अधिक से अधिक वाहनों की व्यवस्था की जाए। जिससे कि आवागमन सुगम-सरल बना रहे। अभ्यर्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

एसडीएम व सीओ ने स्कूलों का किया भ्रमण
बागपत। एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी भर्ती स्थल के स्थल के आसपास सभी स्कूलों में भ्रमण किया। सेना भर्ती स्थल के आसपास साफ सफाई कराई। उन्होंने दुकानदारों को भी सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


तिथि जनपद अभ्यर्थी
28 मई मुरादाबाद 8532
29 मई शामली 8011
30 मई सहारनपुर 9706
31 मर्ई बिजनौर 9842
एक जून मुजफ्फरनगर 10523
दो जून मेरठ 8224
तीन जून मेरठ व बागपत 8296
चार जून बागपत 10719
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें