फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ेगी मेट्रो, नया बागपत बनाने का सपना : सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत को बेरोजगार मुक्त करना उनका लक्ष्य है। जिले तक मेट्रो चलवाई जाएगी। विकास के नए बागपत का निर्माण होगा। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें वोट दिए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। लोगों के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत मिली है।
विज्ञापन

लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र की जनता ने निर्णय लिया और समझा की सांसद और राज्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जिले के लिए काम किया है। यही वजह है कि दूसरी बार जनता ने उन्हें मौका दिया। इस जीत का श्रेय बागपत की जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है। उनकी बदौलत उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य बागपत को बेरोजगार मुक्त करना है। यहां पर उद्योग स्थापित कराएं जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। बागपत में मेट्रो चलवाने के लिए भी प्रयास करेंगे। क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें