फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बारिश, आम को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम का मिजाज अचानक बदला। शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और आम की फसल को नुकसान पहुंचा। साथ ही मतगणना कार्य भी काफी समय प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी आते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह बिजली के खंभे गिर गए। ऊर्जा निगम के अधिकारी इन्हें ठीक करने के प्रयास में जुटे हैं। जिले के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। रटौल क्षेत्र के आम के किसानों का कहना है कि उनकी तैयार हो रही फसल आंधी से झड़ गई। आंधी से यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली-सहारनपुर रोड, बागपत-मेरठ रोड पर दुपहिया वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें