फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्ट होने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में हुई मतगणना के कारण पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एवं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रकों की लाइनें लगी रही। यात्री पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। इस कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से जिले में मतगणना के कारण पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान लागू किया। बड़ौत की तरफ से गाजियाबाद के लोनी जाने वाले वाहनों को बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर अमीनगर सराय मार्ग होते हुए पिलाना भट्ठा, पांचली तिराहा, रटौल, बंथला की तरफ भेजा। सोनीपत से लोनी जाने वाले वाहन बहालगढ़ से कुंडली एक्सप्रेस-वे होकर या मुबारका चौक, वजीराबाद से होकर लोनी पहुंचे। बागपत से लोनी जाने वाले वाहनों को चमरावल रोड से भेजा। बागपत से खेकड़ा जाने वाले छोटे वाहनों को काठा से खेकड़ा लिंक मार्ग भेजा। बागपत से खेकड़ा जाने वाले बड़े वाहन चमरावल रोड से निकले। लोनी से बागपत आने वाले बड़े वाहन बंथला होते बागपत पहुंचे। लोनी से बड़ौत जाने वाले वाहन बंथल, रटौल, पांचली तिराहा, पिलाना भट्ठा, अमीनगर सराय मार्ग से गए। लोनी से बागपत आने वाले छोटे वाहन पाठशाला चौकी से सांकरौद एवं एक्सप्रेस-वे के नीचे से मवी कलां होकर बागपत गए। रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मवी कलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास वाहनों को रोका गया। खेकड़ा में पाठशाला पर वाहनों को रोका गया और कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एवं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। चालकों ने सड़क किनारे ट्रकों को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें