फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त और आईजी ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी रामकुमार ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना से संबंधित तैयारी का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करें। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लख्मी चंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। मंडलायुक्त अनीता श्री मेश्राम, आईजी रामकुमार, डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय बुधवार को मतगणना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतगणना टेबल का जायजा लिया। बेरीकेडिंग को देखा। ईवीएम को टेबल पर ले जाने वाले मार्ग की व्यवस्था देखी। स्ट्रांग रूम को देखाकर वहां सुरक्षा कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया है।
डीएम पवन कुमार को निर्देश दिए की मतगणना को शांतिपूर्ण कराना जिम्मेदारी है। किसी भी कर्मचारी को मोबाइल, ज्वलंत शील पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान को मतगणना स्थल पर नहीं लाने दिया जाएगा। इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। जो भी कमी नजर आए उसे तुरंत सही कराएंगे। अधिकारियों को लापरवाही से कार्य न करने की हिदायत दी जाए। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें