फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई जीते कोई हारे , बनेंगे सियासत के नए रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई जीते कोई हारे , बनेंगे सियासत के नए रिकॉर्ड
विज्ञापन

जयंत जीते तो चौधरी चरण सिंह की तीसरी पीढ़ी
सत्यपाल सिंह जीते तो लगातार दो जीत का रिकॉर्ड
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नतीजे चाहे कुछ भी रहे, लेकिन सियासत के नए रिकॉर्ड बनेंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह ने अगर जीत दर्ज की तो ऐसा पहली बार होगा, जब भाजपा प्रत्याशी बागपत में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करेंगे। अगर वह जीत तो ऐसा भी पहली बार होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार के अलावा कोई अन्य लगातार दो बार बागपत से सांसद चुना जाएगा, क्योंकि अभी तक चौधरी चरण सिंह और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के अलावा कोई भी लगातार दो बार सांसद नहीं चुना जा सका है। सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम ही है।
विज्ञापन

नतीजे यदि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के पक्ष में आए, तब भी कई रिकॉर्ड बनेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तीसरी पीढ़ी का खाता बागपत लोकसभा सीट से खुल जाएगा। इसके अलावा यदि जयंत चौधरी जीते, तो वह बागपत लोकसभा के सबसे युवा सांसद होंगे।
विज्ञापन


इनसेट
कब कौन रहा सांसद
1952 खुशीराम शर्मा
1957 विष्णु शरण दुबलिश
1962 किशन चंद शर्मा
1967 आरएस शास्त्री
1971 रामचंद्र विकल
1977 चौधरी चरण सिंह
1980 चौधरी चरण सिंह
1984 चौधरी चरण सिंह
1989 चौधरी अजित सिंह
1991 चौधरी अजित सिंह
1996 चौधरी अजित सिंह
1998 सोमपाल शास्त्री
1999 चौधरी अजित सिंह
2004 चौधरी अजित सिंह
2009 चौधरी अजित सिंह
2014 डॉ. सत्यपाल सिंह

बागपत - भाजपा प्रत्याशी
नाम डॉ. सत्यपाल सिंह
पिता चौधरी रामकिशन सिंह
माता हुकुमवती
पत्नी अलका चौधरी
आवास बासौली, दिल्ली, मुंबई
आईपीएस 1980 बैंच, महाराष्ट्र
शिक्षा एमबीए, आस्ट्रेलिया
जन्मतिथि 29 नवंबर 1955
राजनीति 2014 में सांसद, राज्यमंत्री

बागपत- रालोद प्रत्याशी
नाम जयंत चौधरी
पिता चौधरी अजित सिंह
माता राधिका सिंह
पत्नी चारू चौधरी
आवास दिल्ली
शिक्षा एमएससी, अमेरिका
जन्मतिथि 27 दिसंबर 1978
राजनीति 2009 में मथुरा से सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें