फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैम्प का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा शहर स्थित एवन प्ले स्कूल में शुरू हुए चार दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने स्वीमिंग पूल में जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर स्थित एवन प्ले स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि जैन ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रथम दिन बच्चों को शिक्षिकाओं ने योग द्वारा रोग दूर भगाने के गुर सिखाये। और सूर्य नमस्कार सिखाया। नर्सरी, एलकेजी के बच्चों का म्यूजिकल चेयर गेम कराया गया। जिसमें छात्रा तनवी त्यागी प्रथम, परी तंवर द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षिकाओं ने डांस करना सिखाया। छात्र-छात्राओं ने डांस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेकर जमकर लुत्फ उठाया। स्कूल प्रबंधक दीपक जैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें