फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान और अरहर की दाल के बीज का लक्ष्य सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धान की दो प्रजातियों के बीज का प्रत्येक ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारियों का लक्ष्य का आवंटन किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने सभी को धान के बीज का वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा अरहर की दाल के बीज का भी लक्ष्य सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि बीज विधायन संयंत्र बुलंदशहर से पूसा बासमती 1509 जो 100 क्विंटल और पूसा सुगंध-4 जो 40 क्विंटल की मात्रा में जिले को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पिलाना, खेकड़ा, बागपत, बिनौली, छपरौली, बड़ौत ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारियों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। निर्देशित किया है कि बीज का समयानुसार वितरण कर डीबीटी के अभिलेख पूर्ण कर कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा किसानों के लिए अरहर की दाल का बीज भी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें