फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. ताहिर ने खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक का संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के निर्देश पर डॉ. ताहिर ने बुधवार को खेकड़ा शहर में स्थित सीएचसी अधीक्षक का चार्ज संभाल लिया। इसकेबाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की सीएचसी सभागार कक्ष में बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे एवं बायो मैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। सभी रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्टाफ कर्तव्य का पालन करें। ड्यूटी समय पूर्ण होने से पहले सीएचसी से न जाए। एएनएम और आशा टीम बनाकर ब्लाक क्षेत्र की सभी महिलाओं की डिलीवरी सीएचसी, पीएचसी और उप केंद्रों में ही कराए। साथ ही नियमित टीकाकरण सत्र का लाभ बच्चों को अवश्य दिलाएं। उन्होंने आरबीएसके टीम को एनआरसी में बच्चे भेजने, सर्जरी के बच्चों को लाभ दिलाने पर बल दिया। इसमें डॉ. सतीश, डॉ. आमिर, डॉ. प्रियंका, डॉ. गौरव, डॉ. दीप्ति, डॉ. शाजिया, आशेंद्र सिंह, संजीव सांगवान, विपिन कुमार, तबस्सुम, नफीस, प्रदीप कुमार, अमित आदि रहे।
विज्ञापन


जूनियर को चार्ज देने पर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक पद पर जूनियर को चार्ज देने का मामला तूल पकड़ गया है। सीएमओ के इस फैसले से स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष है।
खेकड़ा शहर स्थित सीएचसी अधीक्षक के पद को लेकर जनपद भर में नकारात्मक माहौल बन गया है। बड़ौत में सीनियर के बजाय जूनियर को अधीक्षक बनाने का मामला थमा नहीं था। कि खेकड़ा शहर में भी यही आवाज बुलंद हो गई है। यहां पर नियुक्त सीनियर चिकित्सक को हटाकर सीएमओ ने जूनियर चिकित्सक को चार्ज दे दिया है। इससे कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया है। सभी इसे नियम विरुद्ध मान रहे हैं। समाज सेवी अनुज कौशिक, संजय धामा, राम कुमार, गजेंद्र सिंह, बिजेंद्र, सुुनील आदि ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर सीनियर को ही सीएचसी का चार्ज देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें