फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने वेतन दिलाने को वाटर टैंक परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पालिका के ठेका सफाई कर्मियों ने वेतन दिलाने की मांग को मंगलवार को पालिका के वाटर टैंक परिसर में धरना दिया। उन्होंने मतगणना के बाद जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया।
खेकड़ा नगर पालिका मे तैनात ठेका सफाई कर्मी दस माह से वेतन न मिलने से परेशान है। मंगलवार को करीब एक दर्जन से अधिक महिला ठेका प्रथा सफाई कर्मियों ने तो नगर पालिका के वाटर सप्लाई टैंक परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा वह उस माह से निरंतर सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनका वेतन नहीं दिलवाया जा रहा है। वेतन न मिलने से उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। साथ ही बच्चों के स्कूलों की फीस भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया मतगणना पूर्ण होने के बाद डीएम से मिलने का निर्णय लिया। इस दौरान सुनीता, मालती, किरण, संगीता, बोबी, मनीषा, सीमा, रीतू, सतबीरी, बीरमती, संगम, बबली, रेखा, रेनू, रामो, आरती, सनेश, कीर्ति, पिंकी, उर्मिला, बबली, सुषमा, निर्मला, सोनिया, कमलेश, मंजू आदि ठेका सफाई कर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कहा अपने नियमित व संविदा कर्मी सफाई कर्मियों का वेतन वह सोलह मई को जारी कर चुकी है। ठेकेदार द्वारा लगाए गए 56 सफाई कर्मियों के नाम की सूची और उनके कार्य का मस्टर रोल ठेकेदार से मांगा है। ठेकेदार जैसे ही उन्हें उपलब्ध करा देगा, इनका वेतन दिलाने की व्यवस्था करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर ठेका कर्मियों ने धरना दिया है। तो यह नियम विरुद्ध है। धरने में कई ऐसी महिला सफाई कर्मी भी शामिल बताई गई जो ठेकेदार की सूची में सफाई कर्मी ही नहीं है। अगर ये महिलाएं पालिका के कार्य में बाधा डालती नजर आई तो इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें