दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में ग्रीष्म कालीन पांच दिवसीय संस्कारशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सामाजिकता का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। इसके बाद हरिद्वार से आए रविंद्र प्रताप ने भारतीय संस्कृति के स्तम्भ गो, गंगा, गायत्री, गुरु, गीता पर विस्तार से प्रकाश डाला। अमेरिका प्रवासी कुसुम बेन ने कहा कि माता-पिता को बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। जब बच्चे संस्कारवान बनेंगे तो देश तरक्की करेगा। प्रधान राजीव कुमार, स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह, मा. आनंद छिल्लर, प्रधानाचार्य रुकमपाल यादव, सीमा, मीरा, आरजू, बालिष्टर शर्मा, अरविंद कुमार मौजूद रहे।