फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीडीओ हुब लाल ने खेकड़ा ब्लॉक के गढ़ी कलंजरी गांव में ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके द्वारा गांव के राशन वितरण में गलत तरीके से रजिस्टर में हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक के गढ़ी कलंजरी गांव में जून से अगस्त 2016 तक कोटेदार द्वारा चीनी, गेहूं, चावल और मिट्टी का तेल का वितरण रजिस्टर में दर्शाया है, जबकि वहां राशन का वितरण नहीं किया है। पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में लगे ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा वितरण रजिस्टर में निरंतर हस्ताक्षर किए हैं। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि खाद्यान्न का वितरण न होते हुए भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए हैं। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया। जांच के लिए बागपत बीडीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आरोप पत्र जांच अधिकारी द्वारा पृथक से जारी किया जाएगा। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को बागपत ब्लॉक में संबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें