बागपत। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए परिषदीय विद्यालयों की छात्रों की यूनिफार्म बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अवकाश घोषित होते ही महिलाओं ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों के ड्रेस की नाप ली गई।
स्वयं सहायता समूहों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए शासन और प्रशासन से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ड्रेस बनाने के लिए निर्देशित किया । सोमवार से सभी स्कूलों के ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित हो गया है। इससे पहले ही जिले के विभिन्न स्कूलों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पहुंचकर छात्रों के यूनिफार्म की नाप ली। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। इससे महिलाओं को फायदा होगा और छात्रों को समय से यूनिफार्म उपलब्ध हो पाएगी। इसके लिए बीएसए को भी निर्देशित किया जा चुका है।