फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के गन्ने की कराई जाएगी पूरी पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक खेत में गन्ना खड़ा है, तब तक मिल का पेराई सत्र चलता रहेगा। पहले बेसिक कोटे की पर्ची क्रमवार दी जाएगी। उसके बाद भी गन्ना बचता है तो मिल गेट पर ही फ्री पर्ची देने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन कृष्णपाल ने कहा कि किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है। अगर मिल बंद हो गया तो नुकसान होगा। निर्णय लिया गया कि जब तक गन्ना खेतों में तब तक मिल का पेराई सत्र बंद नहीं होगा। इसके लिए पहले बेसिक कोटे की पर्ची दी जाएगी, उसके बाद गन्ना बचता है तो मिल गेट पर फ्री पर्ची दी जाएगी। कृषि यंत्र खरीदने पर पचास प्रतिशत छूट देने पर विचार हुआ। खेकड़ा और काठा गोदाम पर किसानों को खाद देने के लिए पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वह वहां खाद की व्यवस्था कराए और इसमें लापरवाही न बरती जाए। क्षेत्र में सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और किसानों को यूनिक कोड लागू किए जा चुके हैं और इसके लिए किसान अपना घोषणा पत्र दे दें। अध्यक्ष ने बताया कि मिल में 44444 कृषक गन्ना सप्लाई करते हैं। डायरेक्टर ओमपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, विक्रम सिंह, सत्यपाल सिंह, विनोद खेड़ा व मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें