फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित शांति विधान में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध जैन धर्मस्थली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शांति विधान का आयोजन किया। सर्व प्रथम मंदिर में श्री जी की नित्य नियम पूजा अर्चना की। इसके बाद विधान का शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक किया। इसके बाद मंदिर में विधान की सभी धार्मिक क्रिया संपन्न कराई। शांति विधान में विभिन्न प्रांतों से भारी संख्या में पहुंचें श्रद्धालुओं ने विधान कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर भगवान पार्श्व नाथ के जयकारों से गूंज उठा। माहौल पूरी तरह भगवान पार्श्वनाथ मय होकर रह गया। इस दौरान सुभाष जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, अरुण जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, विनोद जैन, आदेश जैन, साहिल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें