जिले से 82 पुलिस कर्मी अलीगढ़ रवाना
बागपत। जिले से 82 पुलिस कर्मी अलीगढ़ रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव में 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। 132 पुलिस कर्मी पहले ही चुनाव ड्यूटी में अलीगढ़ जा चुके हैं। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफिंग कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। जिले से 214 पुलिस कर्मियों को अलीगढ़ में भेजा। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि 132 पुलिस कर्मियों को दो दिन पहले अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। सोमवार को 82 पुलिस कर्मियों को अलीगढ़ भेजा। दो बसों से उन्हें रवाना किया। पुलिस कर्मियों के जाने से पूर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। पुलिस कर्मियों को ईमानदारी एवं सजगता से चुनाव में ड्यूटी करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि जिले से पुलिस कर्मी 23 अप्रैल को तृतीय चरण के चुनाव के लिए बदायूं, 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए हरदोई, छह मई को पांचवें चरण के लिए बाराबंकी, 12 मई को छठे चरण के लिए अंबेडकरनगर, 19 मई को सातवें चरण के लिए मऊ जाएंगे।