फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए यूरो-6 पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदूषण रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पूरे एनसीआर क्षेत्र में यूरो-6 पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कर दी गई है। बागपत के 26 पेट्रोल पंपों पर सोमवार से इसकी बिक्री शुरू की गई। प्रदूषण रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी ने देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण पर चिंता जताकर यूरो-6 पेट्रोल-डीजल की बिक्री के आदेश दिए । इसके बाद पहली अप्रैल से इसे एनसीआर समेत बागपत में भी लागू कर दिया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि जिले में सोमवार से यूरो-6 पेट्रोल पंप की बिक्री शुरू कर दी। इस विषय में एसोसिएशन की मीटिंग भी हो चुकी है। एनजीटी के आदेश पर इसकी बिक्री शुरू की गई है, इससे पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रदूषण रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बागपत जिले में इंडियन ऑयल समेत कुछ 26 पेट्रोल पंप है, जिन पर यह कार्य शुरू किया गया है। डीएम पवन कुमार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से एक भी ईंट भट्ठे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस बाबत तीनों एसडीएम और प्रदूषण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

प्रदूषण में दिल्ली-नोएडा पर भारी बागपत
बागपत। वायु प्रदूषण के मामले में बागपत दिल्ली और नोएडा पर भी भारी पड़ता है। वायु की गुणवत्ता का एक्यूआई यहां पर खतरनाक स्तर पर पहुंचता रहा है। दीपावली पर यहां दिल्ली से भी अधिक प्रदूषण आंका जा चुका है।
विज्ञापन



वायु सूचकांक से नहीं मिल रही रीडिंग
बागपत। जिला अस्पताल के गेट पर लगाए गए वायु सूचकांक से गुणवत्ता की रीडिंग मिलती है। सोमवार को यह खराब पड़ा रहा है, जिस कारण प्रदूषण विभाग में इसका डाटा अपलोड नहीं हुआ।


जिले में पांच सौ ईंट भट्ठे
बागपत। जिले में ईंट भट्ठों को भी प्रदूषण की वजह माना जाता है। यहां पांच सौ से अधिक ईंट भट्ठे हैं। प्रदूषण विभाग के मानकों को अधिकतर ईंट भट्ठों पर पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें