फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत होने पर विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली में तैनात कांस्टेबल केशव देव सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया। साथी पुलिसकर्मियों ने केशव देव सिंह को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान एसआई गजेंद्र सिंह, एचएम श्रीनिवास शर्मा, एसएसआई रमेश सिद्धू, ब्रजपाल शर्मा, शुभम चौधरी, रवि यादव, सुखबीर सिंह, उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

एमएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी। इसके बाद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन कर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र सिंह धामा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। इसमें सभासद राकेश धामा, कुलदीप धामा, अनुज कुमार, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें