बागपत। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं मतदान केंद्रों पर दी जाएगी। पर्सन विथ डिसएबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से विशेष सुविधा दी जाएगी। केंद्रों पर दिव्यांग वोटर को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी पूर्ण कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी एप के जरिये से भी दिव्यांग मतदाता वाहन से बूथों तक जाएंगे। उनके घर से लेकर अधिकारी बूथों तक सरकारी वाहन से पहुंचाएंगे। उसके बाद बूथों पर सुविधा के लिए ट्राई साइकिल, व्हीलचैयर, बैसाखी की व्यवस्था रहेगी। शौचालय, पेयजल से लेकर बिजली तक की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इन वोटरों के लिए स्वयंसेवक भी होंगे जो आवश्यकतानुसार इन्हें सहयोग करेंगे। दिव्यांग मित्रों में एनसीसी, एनएसएस संगठन के सदस्य शामिल होंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल में भी मतदाता पर्ची दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट से मतदान की ट्रेनिंग दी जा रही है ।