फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा शहर स्थित बीआरसी केंद्र पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर आयोजित शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षकों और शिक्षिकाओं को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही बेहतर शिक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर स्थित बीआरसी केंद्र पर शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षक इंदू आर्या ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ मित्र जैसा व्यवहार करें और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं। इसके लिए शिक्षण शैली को सरल और रोचक बनाएं। छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय में अच्छे तर्कों के साथ पढ़ाएं। साथ ही उन्हें इसकी महत्ता बताएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ नागरिक बनाने में अभिभावकों का भी अपेक्षित सहयोग जरूरी है। इसलिए वे भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें