फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासु सेना के पराक्रम पर आतिशबाजी, लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन की कामयाबी पर लोगों में खुशी की लहर है। युवाओं ने जहां जश्न मनाया और आतिशबाजी की। मिठाई बांटी गई। बिलौचपुरा गांव में ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। वायु सेना के पराक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

वायु सेना के शौर्य के प्रदर्शन पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी के प्रतिष्ठान पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न मनाया। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें हाजी इरफान, उस्मान, चौधरी सुशील कुमार, आदिल खान, अनस सलमानी, मोहम्मद इनाम, हाजी मोहम्मद कय्यूम, तनीवर, हनीफ खान, युसूफ खान, मुज्जमिल एडवोकेट मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के सभागार में वायु सेना के पराक्रम की सराहना की। सेना के जवानों को बधाई दी। इसमें बार के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, जयवीर सिंह तोमर, मूलचंद यादव, राजकुमार त्यागी, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र मान, सतेंद्रपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, रामावतार शर्मा, संजय गौड़, जयपाल राणा, नरेंद्र पंवार, योगेंद्र शर्मा, संजय पंवार, मुनेंद्र राणा, राशिद तसलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय में वायु सेना के पराक्रम पर जवानों को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा हमारे देश की वायु, थल और जल सेना को दुनिया में लोहा माना जाता है। ओमवीर ढाका, कंवर पाल हुड्डा, अमित, योगेंद्र, रवि, वीरेंद्र, जितेंद्र, सतेंद्र, विक्रम, राजेंद्र, राजेश, रामकुमार मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारियों ने वायु सेना के पराक्रम पर हर्ष व्यक्त किया। व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सेना के पराक्रम देश नतमस्तक है। इस दौरान व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें लायन पंकज गुप्ता, अतुल जिंदल, प्रदीप नैन, पंडित अंकुर शर्मा, अतुल गोयल, पंडित शशिकांत शर्मा, ब्रजमोहन गुप्ता, प्रताप वाल्मीकि, पुलकित गोयल, विनीत गोयल, अतुल शर्मा, मनीष गुप्ता, श्रीपाल आर्य, बबलू जैन, अशोक गोयल आदि रहे। सूरजपुर महनवा गांव में पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर खुशी जताते हुए लोगों ने मिठाई बांटी और शहीदों के नाम दीपक जलाए। इसमें देवकांत शर्मा, पिंटू शर्मा सतीश कुमार, मोनू शर्मा, सुखपाल शर्मा, रामभजन शर्मा, सुषमा मौजूद रहे।
अमीनगर सराय में आतंकी मारे जाने और ठिकाने तबाह करने पर हर्ष व्यक्त किया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बिलौचपुरा गांव में पाकिस्तान में हुई वायु सेना की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी जाहिर की है। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें इंतजार खान, दिलशाद प्रधान, इरफान पठान, अनिल जैन, अंकित जैन, सौरभ बीडीओ, दिलशाद, इरशाद खान, रईस मोटा, बिलाल, खलील, इकबाल, अक्षय जैन, आजम अली, इस्तकबाल, शौकत, राजू, मोंटू जैन, सलीम आदि रहे।
दोघट चौगामा क्षेत्र में मंगलवार को पीओके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हुए हमले के बाद जगह-जगह खुशियां मनाई गई। टीकरी के मैन बाजार में युवाओं ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई बांटी। अबीर गुलाल उड़ाया। इसके अलावा दोघट व बामनौली में भी युवाओं में जोश देखने को मिला। इसमें रामकिशोर, पंकज, अरूण राठी, सचिन, आकाश, गुरमीत, ब्रिजेश, रामभरोसे लाल, गौरव, प्रमिल पंवार, ऋषभ, अजय, आदेश, प्रशांत, अवधेश, मनीष, अनिवेश, राहुल, अरविंद, सन्नी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें