फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 गांव के हैंडपंप की कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेले की तैयारी चल रही है। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले 13 गांवों के हैंडपंपों की मरम्मत के लिए एडीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया है। उन्हें गांव में खराब हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराई है। निर्देशित किया है कि महाशिवरात्रि से पहले कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व चार मार्च को है। हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़िया कांवड़ में गंगा जल लेकर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते कर अपना यात्रा पूरी करते है। महाशिवरात्रि पर पुरा महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इस देखते हुए प्रशासन तैयारी में जुटा है। सड़कों की सफाई और झाड़ों को हटाया जा रहा है। लटके तारों की खिंचाई कराई। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने डीपीआरओ को कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले 13 गांवों में हैंडपंपों को मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि वाजिदपुर बैंक के पास, हिसावदा में लाला के पास, बुढ़सैनी धर्मवीर के पास, बालैनी में राज नर्सिंग होम और परमहंस भट्ठे के पास, सराय में सराय मोड़ के सामने, पूठड़ गैस एजेंसी के सामने पूठड़ रोड, पुरा महादेव मंदिर परिसर, मवी कलां कांवड़ मार्ग न रास्ते पर टंकी के पास, चिरचिटा दीपचंद विद्या मंदिर मैन रोड पर, दाहा संगत पुत्र लाल सिंह के पास, संतनगर मैन रोड पर बरनावा की ओर जोन वाले रास्ते पर हैंडपंप खराब है। इसकी मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें