फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गन्ना तौलने को लेकर रमाला मिल पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमाला मिल में पहले गन्ना तौलने को लेकर सोमवार को किसानों में विवाद हो गया। इसके चलते मिले में गन्ने की तौल रुक गई। मिल में गन्ने की सप्लाई न होने के कारण मिल में एक घंटे तक नो कैन रहा। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करके विवाद को निपटाया। इसके बाद तौल चालू हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सुरेश और मोनू निवासी एलम जनपद शामली अपनी भैंसा बुग्गी में रमाला चीनी मिल में गन्ना डालने पहुंचे। वहां पर पहले से ही गन्ने से भरा ट्राला खड़ा था। पहले गन्ना तौलने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इससे मिल परिसर में हंगामा की स्थिति बनी रही। इस कारण मिल में करीब गन्ने की तौल एक घंटे तक बंद हो गई। मिल में गन्ने की सप्लाई बंद होने के कारण मिल में नो कैन हो गया और मिल एक घंटे तक बंद रहा। मिल में पेराई कार्य बंद होने के बाद मिल प्रबंध ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और गन्ने की तौल शुरू कराई, इसके मिल चलना शुरू हुआ। मिल चालू होेने के बाद मिल प्रबंध और गन्ना बुग्गी लेकर मिल में खड़े किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें