फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रेड हाउस की टीम प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को आतंकवाद विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रेड हाउस की टीम प्रथम रही। अंत में प्रबंध समिति ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि आज देश की सीमा पर आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही है, आए दिन सैनिकों पर हमले हो रहे हैं और वे देश के लिए शहीद हो रहे हैं, जब तक इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक देश में अराजकता का माहौल बना रहेगा। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेड हाउस से पूजा, दिव्यांश और आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रीन हाउस से आशीष, वंशिका और प्रीति तोमर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें