फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में छोड़े तीन गोवंशीय पशु, रोष व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें प्रतिबंध के बाद भी छोड़े गए तीन गोवंशीय पशुओं को लेकर रोष बताया। निर्णय लिया कि गोवंशीय पशु छोड़ने वाले पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कस्बे के ही दो लोगों ने अपने तीन गोवंशीय पशुओं को छोड़ दिया। जबकि एक माह पूर्व पंचायत में निर्णय लिया कि कोई भी कस्बे में गोवंशीय पशुओं को खुला नहीं छोड़ेगा। यदि जो भी छोड़ेगा तो उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। सूचना देने वाले व्यक्ति को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। कस्बा वासी आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर हरियाणा की गौशाला में भिजवा चुके हैं। निर्णय लिया कि गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले लोगों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें पदम सिंह, जयपाल, भोपाल, सोहनवीर, सतपाल, सुरेश, वीर सैन, चरण सिंह, मांगेराम, सतपाल सिंह, कालूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें