फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी गई। जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले। सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली, संस्कार विद्यापीठ टीकरी, देव पब्लिक स्कूल भड़ल, मौजिजाबाद नांगल, पुसार बस स्टैंड आदि स्थानों पर कैंडल मार्च निकाले गए। गांव पुसार स्थित सन ब्राइट पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शहीद जवानों को कैंडल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक विपिन पंवार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह, अमित सोनू, प्रविंद्र, अमृत सिंह, मीनाक्षी, प्रीती आदि रहे। अन्य जगह प्रधान बिट्टू पंवार, सुमन चौधरी, राजीव राणा, विपिन राणा, राजेंद्र सिंह, राजपाल राणा, उपेंद्र मुखिया, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीकरी स्थित हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शहीदों के सम्मान में बाइक रैली निकाली। एनसीसी कैडेटों ने टीकरी, निरपुड़ा, दोघट, भगवानपुर नांगल, गांगनौली, सुजती आदि गांवों में बाइक रैली निकालकर पुलवामा आतंकी घटना पर रोष व्यक्त किया। इसमें शिवकुमार राठी, अनुज शर्मा, सावन कुमार, सागर प्रजापति, अली मोहम्मद, विक्की गौड़, सन्नी, सार्थक पंवार, निगम पंवार, आशीष पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें