खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को मेजर सहित चार जवानों की शहादत की सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित युवा, भाजपाई, हिंदू, मुस्लिम एवं व्यापारियों ने दिनभर बाजार बंद कर सड़कों पर उतर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर नगर में जुलूस निकाला। सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जवानों की शहादत के गम में खेकड़ा नगर के बाजार दिन भर बंद रहे। नगर के मोहल्ला शेखपुरा स्थित इस्लामिया मदरसे के छात्र और छात्राओं के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद लोगों ने नगर पुलिस चौकी पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बंदियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।