खेकड़ा (बागपत)।
मथुरा स्थित कोकिला वन में कन्याओं के सामूहिक विवाह होगा। खेकड़ा नगर से रविवार को कन्याओं के सामूहिक विवाह में कन्यादान करने एवं शादी में अन्य सामान ले जाकर सहयोग करने के लिए नगर से कई समाज सेवी वाहनों में सवार होकर रवाना हो गए। समाज सेवी सुशील ठेकेदार व कुलदीप धामा ने बताया कि मथुरा स्थित कोकिला वन मंदिर में 71 कन्याओं के सामूहिक विवाह होगा। इसे लेकर नगर से सामान लेकर विवाह में शामिल होने को पंचायती गऊशाला परिसर में स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रवाना हो गए। इस दौरान मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार, कर्ण गोस्वामी, मास्टर उदयवीर, सन्नी यादव, बिजेंद्र सिंह, राम अवतार आदि रहे।