फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर और बागपत में दर्जनों गोवंशीय पशुओं को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के लोग पहले ही बेसहारा गोवंश से परेशान हैं, ऊपर से कोई दर्जनों गोवंशीय पशुओं को गांव में छोड़कर चले गए। इनसे रोड पर जाम लग रहा है। वहीं फसलों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह ही हाल बागपत शहर का है। हाईवे पर ही लोग एक दर्जन से अधिक पशुओं को छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सरूरपुर कलां गांव में अचानक ही बेसहारा गोवंशों की भरमार हो गई। इससे किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। पशु रोड पर जाम लगने का कारण भी बन रहे हैं। गांव के सुभाष नैन ने बताया कि पहले गांव में 15 के करीब बेसहारा गोवंशीय पशु थे। इससे पहले ही किसान परेशान थे। कुछ दिन से अचानक इनकी संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हो गई। इससे परेशानी बढ़ गई है। हाईवे पर जाम लग रहा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। गांव के कोमिल नैन, महिपाल, प्रकाश, शिवकुमार, रविंद्र, प्रदीप ने प्रशासन से सभी गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला में छोड़ने की मांग की है। उधर बागपत शहर में भी आवारा गोवंशों की संख्या में इजाफा हो गया है। रोड पर ही कोई पशुओं को छोड़कर चला गया है। इससे वाहन चालकों के सामने परेशानी बढ़ गई है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि सरूरपुर कलां गांव में गोवंश छोड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है। वैसे परेशानी को देखते हुए गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द सभी को स्थानांतरित करा दिया जाएगा।
उधर ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा कि गोवंशीय पशुओं को छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर गणना कराने के बाद व्यवस्था कराई जाएगी।

गोशाला में बीमार बढ़ रही गाय, सही चारा भी नहीं मिल रहा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित श्री गोपाल जी गोशाला में गोवंशों को समय पर चारा नहीं मिल रहा है। उपचार की भी कोई सुविधा नहीं है। कर्मचारी भी परेशान है। कई गोवंश बीमार हैं। पूर्व में मौत हो गई थी। गोशाला में तैनात सेवक यशपाल, नीटू और राहुल ने बताया कि सही चारे की व्यवस्था नहीं की जा रही है। गायों की संख्या 70 है। जो चारा दिया जाता है वह सही नहीं है। उन्होंने समिति को कई बार अवगत करा दिया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है। समय पर कार्रवाई नहीं की गईस्त्रत्त् तो अन्य गोवंश भी बीमार हो जाएंगे। उधर समिति के अध्यक्ष भगवत प्रसाद गर्ग ने कहा कि परेशानी बढ़ रही है। दानदाताओं से गोशाला चल रही है। जल्द डीएम को शिकायत कर गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें