फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वमुनियां नहीं अब दादियों की फिल्म का नाम होगा सांड़ की आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष पर बन रही फिल्म का नाम शूटिंग से एक दिन पहले बदल दिया गया है। अब यह फिल्म सांड़ की आंख के नाम से बनेगी। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म के टाइटल के लिए एक करोड़ रुपये देने से इंकार किया और फिल्म का नाम बदल दिया गया है। ट्विटर पर कश्यप ने टाइटल को पंजीकृत करा चुके प्रीतिश नंदी का नाम भी लिया है।
विज्ञापन

शूटर दीदी पर बनने वाली फिल्म के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा है। अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक गाने में वुमनियां का इस्तेमाल किया। कश्यप यही टाइटल रखना चाहते हैं, लेकिन यह टाइटल प्रीतिश नंदी ने पंजीकृत कराया। कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बनीं। सूत्रों के अनुसार नंदी ने करीब एक करोड़ रुपये की मांग की । अनुराग कश्यप ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की पुष्टि भी की। इसके बाद ट्िवटर पर ही फोटो के साथ फिल्म का नाम सांड़ की आंख का एलान किया गया। फिल्म में प्रकाशी की भूमिका निभाने जा रही तापसी पन्नू ने ट्विटर पर यह भी लिखा है कि कभी हमारी पिक्चर में अड़ंगा अड़ा देते हैं, कभी टाइटल की मारामारी है, इसलिए वह खुद फिल्म के नाम का एलान कर रही है। फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी होंगे। रविवार से जौहड़ी में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें