फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3070 रुपये में सजेंगे दुल्हा-दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में नौ फरवरी को सामूहिक विवाह होगा। प्रत्येक नवदंपति को शासन की ओर से 3070 रुपये के कपड़े भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नौ फरवरी को 150 नव दंपती को शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल और समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने संबंधित अधिकारी, बीडीओ और ईओ को ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को कराने के निर्देशित किया है। वहीं शासन ने सामूहिक विवाह के दौरान प्रति दंपती को कपड़े का वितरण करने के लिए यूपी इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव एसोसिएशन को अधिकृत किया है। प्रति दंपती को 3070 रुपये की दर से वस्त्रों का वितरण होगा। यूपी इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव एसोसिएशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने हिंदू दपंती के लिए साड़ी, चुनरी, पेंट शर्ट, के अलावा मुस्लिम दंपति के लिए शूट दुपट्टा, चुनरी, सूट कपड़ा, पेंट शर्ट के साइज ओर उनकी दर से समाज कल्याण निदेशक को अवगत कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें