बागपत। बीटीसी और डीएलएड की परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सरूरपुर इंटर कॉलेज खेड़की, जनता वैदिक इंटर कॉलेज और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत में परीक्षाएं होगी।
सरूरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में 28 जनवरी से बीटीसी 2013, 2014 ,2015 आंशिक की परीक्षा के अलावा डीएलएड की परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं तीस जनवरी तक चलेंगी।