फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे एक ग्रामीण की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना और अनशन पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। अनशन पर बैठे एक ग्रामीण की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बड़ौत ले जाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस गांव में तालाब की सफाई की मांग को लेकर ग्रामीण पांच दिन से धरना दे रहे हैं जबकि तीन ग्रामीण अनशन पर भी हैं। इनमे से एक ग्रामीण अजय सोलंकी की अचानक तबियत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे इलाज के लिए बड़ौत के आस्था हास्पिटल ले गए। पांचवें दिन भी कोई अधिकारी आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरने में इब्राहिम, मदन, धन सिंह, बिशन सिंह, कल्लू, पीतम सिंह, आशु, कुसुम पाल, लोकेंद्र, सेंसर पाल, राजवती, मानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें