फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में आए दिन वाहनों से लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार में घंटों तक जाम लगा रहता है। नगर के लोगों ने अधिकारियों से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। नगर के रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज मार्ग सहित अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से बाजार में आने-जाने वाले लोग और छात्र-छात्राएं घंटो तक जाम में जूझते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहकों के वाहनों और अतिक्रमण से भी जाम की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम पुलकित गर्ग से नगर के बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें